फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bus hit the auto with two cars killed, six injured

बस ने ऑटो सहित दो कारों में मारी टक्कर, छह लोग घायल

Fri, 20 May 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 20 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Bus hit the auto with two cars killed, six injured
- फोटो : अमर उजाला

गुडग़ांव-महरौली रोड पर बृहस्पतिवार  की दोपहर एक तेज रफ्तार मिनी बस ने ऑटो सहित दो कारों में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क के दूसरे साइड में चली गई जबकि ऑटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


इस घटना में ऑटो सवार छह लोग घायल हो गए जबकि ऑटो चालक को गंभीर चोटें आईं और उसका पैर टूट गया। सभी घायलों को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही।
विज्ञापन


काफी देर बाद जब सीमा विवाद खत्म हुआ तो सेक्टर-14 चौकी पुलिस बस को कब्जे में लेकर चली गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। यह घटना सिटी थाने से महज कुछ दूर आगे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक प्राइवेट सिटी बस का चालक तेज रफ्तार में बस लेकर एमजी रोड पर जा रहा था। एमजी रोड पर ही एकांत नाम का व्यक्ति अपनी स्विफ्ट कार लेकर आगे चल रहा था।

बताया जाता है कि एमजी रोड स्थित सिटी थाने के कुछ दूर आगे ही तेज रफ्तार बस ने स्विफ्ट कार को पीछे से धक्का मार दिया। बस की टक्कर से कार उछलकर दूसरे साइड में चली गई। कार में बैठे एकांत को भी चोटें आई।

Bus hit the auto with two cars killed, six injured
घायल ऑटो चालक - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद बस ने सवारियों से भरे एक ऑटो को धक्का मार दिया। बस के धक्के से ऑटो पलट गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए। इस हादसे में ऑटो चालक को गंभीर चोटें आईं। अभी लोग कुछ समझ पाते तब तक बस ने एक दूसरी रिट्ज कार को भी अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। लोगों की मानें तो सूचना पाकर सेक्टर-15 चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने सीमा विवाद का हवाला देते हुए बताया कि यह क्षेत्र सेक्टर-14 चौकी पुलिस के अंतर्गत आता है। इसके बाद सेक्टर-14 पुलिस भी वहां पहुंची। काफी देर तक वहां सीमा विवाद में पुलिस उलझी रही। उधर घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed