{"_id":"58d930204f1c1b1e0963de96","slug":"bus-fallen-in-delhi-19-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर उर्स जा रही बस पलटी, 19 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अजमेर उर्स जा रही बस पलटी, 19 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Mar 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ से अजमेर शरीफ उर्स में जा रही सवारियों से भरी एक बस रविवार देर रात निरंकारी मैदान के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 19 लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से 15 लोगों को मामूली उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। जबकि चार को जांच पड़ताल के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब साढे़ बारह बजे पुलिस को सूचना मिली कि निरंकारी गांव के पास बने बुराड़ी अंडरपास के नजदीक एक बस पलट गयी है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि घटना के समय बस में 40 लोग सवार थे।
विज्ञापन
सभी प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। रात में इन्हें निरंकारी मैदान में कुछ देर तक विश्राम करना था। फिर सभी अजमेर के लिए रवाना हो जाते। यात्रियों ने बताया कि घटना के समय चालक काफी तेज रफ्तार में बस को चला रहा था। डिवाइडर से टकराने के बाद बस पलट गयी।
इससे लोग सामने वाले शीशे से बाहर गिरकर जख्मी हो गए। बस का पिछला पहिया टूट कर बाहर निकल गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि चालक को झपकी आ जाने की वजह से हादसा हुआ है।