फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bus driver kidnapped and looted 11 thousand in gurgaon

चालक को बंधक बनाकर बिलासपुर हाईवे पर फेंका, 11 हजार लूटे 

Thu, 28 Apr 2016 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 28 Apr 2016 03:47 PM IST
विज्ञापन
bus driver kidnapped and looted 11 thousand in gurgaon
स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार रात सुलतानपुर रेलवे फाटक के नजदीक झील के पास चार लोगों ने दस टायर ट्रक के आगे गाड़ी लगाकर उसे रुकवाया और चालक से 11 हजार रुपये लूट लिए। चालक के हाथ पैर बांधकर गाड़ी में डालकर ले गये। बाद में बिलासपुर के नजदीक सुबह सड़क पर धक्का देकर फरार हो गये। सुबह किसी तरह चालक फर्रूखनगर थाने में पहुंचा।
विज्ञापन


बाबरिया तहसील बानसूर जिला अलवर राजस्थान निवासी मामचंद ने बताया कि वह देर रात सामान बेचकर दिल्ली से फर्रूखनगर के रास्ते दस टायर खाली गाड़ी से सुलतानपुर रेलवे फाटक के पास फर्रूखनगर की ओर जा रहा था। वहां चढ़ाई पर सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों ने उसकी गाड़ी के आगे अपनी गाड़ी लगवाकर उसे रोका।
विज्ञापन


ड्राईवर की सीट से खींचकर नीचे उतार लिया। उसके साथ मारपीट कर 11 हजार रुपये लूट लिए। उसके हाथ-पैर व मुंह पर कपड़ा बांधकर गाड़ी डालकर अपने साथ ले गये। बिलासपुर के नजदीक हाईवे पर सड़क के किनारे धक्का देकर फरार हो गये। सुबह किसी तरह वह फर्रूखनगर थाने पहुंचकर उसने आपबीती पुलिस को सुनाई। पुलिस ने मामचंद के ब्यान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed