{"_id":"59e0b9224f1c1b69678b581b","slug":"burglary-attempt-in-a-professor-house-in-noida-thief-caught-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर के फ्लैट से चोरी की कोशिश, चोर सीसीटीवी में कैद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रोफेसर के फ्लैट से चोरी की कोशिश, चोर सीसीटीवी में कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 14 Oct 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
कासना कोतवाली क्षेत्र के अल्फा- एक सेक्टर स्थित हरमुख अपार्टमेंट में चोरों ने एक प्रोफेसर के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी की कोशिश की। इसी दौरान कुछ लोगों के आ जाने के कारण चोर वारदात में विफल रहकर भाग गए। भागते हुए चोर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन
प्रोफेसर एसएन मिश्रा नॉलेज पार्क के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। बताया गया है कि शुक्रवार को दिन में प्रोफेसर की पत्नी प्रीती सोसायटी के गेट पर स्कूल से लौट रहे बच्चों को लेने गईं थी। इसी दौरान दो चोरों ने उनके फ्लैट का ताला तोड़ दिया, चोर चोरी की कोशिश में जुटे थे।
विज्ञापन
तभी पास के फ्लैट में कुछ लोग पहुंच गए और चोर वहां से भाग गए। घटना की जानकारी होने पर डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई और कासना कोतवाली में तहरीर देकर सीसीटीवी में कैद आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन