फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bulandshahr rape: daughter cried on sitting in car, remembering the dark night

बुलंदशहर गैंगरेप : कार में बैठते ही पिता से लिपट कर रोई बिटिया, याद आई काली रात

Wed, 10 Aug 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 10 Aug 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr rape: daughter cried on sitting in car, remembering the dark night
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

हाईवे की हैवानियत को झेलने वाली मां-बिटिया उस काली रात को याद कर अभी भी सहम उठती हैं। बयान दर्ज कराने के बाद कार में बैठते ही सहमी हुई बिटिया अपने पिता से लिपट कर खूब रोई।

विज्ञापन


बुधवार को अपर सिविज जज (जू. डि.) निधि सिसोदिया के समक्ष हाईवे की हैवानियत में पीड़ित मां-बिटिया ने अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस द्वारा मां-बिटिया को पहले सीजेएम कोर्ट में लाया गया।
विज्ञापन


यहां डरी-सहमी बिटिया अपनी मां से लिपटकर बैठी रही। बिटिया की आंखों में हैवानियत का खौफ दिखा तो हैवानों के खिलाफ गुस्सा भी। यहां से बिटिया को अपर सिविल जज के पास भेजा गया तो बिटिया कार में बैठते ही पिता से लिपट-लिपट कर रोई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट में मामले की रिपोर्ट पेश करेंगे एसएसपी

Bulandshahr rape: daughter cried on sitting in car, remembering the dark night
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद अपर सिविल जज के समक्ष मां-बिटिया के बयान दर्ज किए गए। जैसे ही बयान दर्ज होने लगे तो बिटिया के आंसू उस कागज पर गिरने लगे, जिस पर बयान दर्ज हो रहे थे। बिटिया की आंखों में हैवानियत का खौफ साफ देखा गया। मां और पिता भी सदमे में ही दिखे।

हाईकोर्ट में मामले की रिपोर्ट पेश करेंगे एसएसपी
हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुई गैंगरेप के मामले में अब तक हुई पुलिस कार्रवाई की रिपोर्ट एसएसपी बृहस्पतिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में पेश करेंगे। हाईकोर्ट ने आठ अगस्त को संज्ञान लेते हुए मामले पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी।  

बुधवार दोपहर एसएसपी बुलंदशहर अनीस अहमद अंसारी गैंगरेप मामले में हुई कार्रवाई की रिपोर्ट लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय पहुंचे, लेकिन किन्हीं कारणों से कोर्ट में रिपोर्ट पेश नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed