{"_id":"5e7d8c7b8ebc3e775269b618","slug":"bulandshahr-dibai-boy-girl-dead-body-found-hanging-on-tree-police-suspect-horror-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहरः फंदे से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, हॉरर किलिंग की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बुलंदशहरः फंदे से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, हॉरर किलिंग की आशंका
Fri, 27 Mar 2020 01:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 27 Mar 2020 01:04 PM IST
बुलंदशहर के डिबाई में पेड़ से लटकते मिले दो शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के गांव इछावरी में शुक्रवार तड़के एक प्रेमी युगल का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया जांच में पुलिस ने हॉरर किलिंग की आशंका जताई है।
जानकारी के अनुसार युवक (22) दिल्ली में हलवाई का काम करता था। वहीं गांव निवासी युवती (18) 11वीं की छात्रा थी। स्थानीय लोगों ने बताया की सोमवीर गुरुवार रात गांव आया था।
बताया जा रहा है कि वह दिल्ली से आने के बाद अपने घर नहीं पहुंचा था। वहीं युवती के परिजनों के अनुसार वह देर रात दो बजे से ही घर से गायब थी। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे कुछ ग्रामीणों ने दोनों के शव गांव निवासी संजय के खेत में आम के पेड़ पर लटके देखे।
इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अखिलेश गौड़ ने बताया की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं सूचना पर सीओ विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हॉनर किलिंग का प्रतीत हो रहा है। घटना के संबंध में ग्रामीणों और दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।