फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bulandshahr car mechanic arrested in delhi, was doing theft to earn fast money

जल्द रुपये कमाने के लिए कार मैकेनिक कर रहा था दिल्ली व एनसीआर में वाहन चोरी

Sat, 06 May 2017 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 06 May 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr car mechanic arrested in delhi, was doing theft to earn fast money
गिरफ्तार - फोटो : file photo

विवेक विहार थाना पुलिस ने बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के एक कार मैकेनिक को चोरी की कार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो कार और दो मोटर साइकिलें बरामद की हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान जमाईपुरा सिकंदराबाद बुलंदशहर उत्तर प्रदेश निवासी सदाकत (30) के रूप मेें हुई है। विवेक विहार थाना पुलिस और स्पेशल स्टाफ की टीम ने बृहस्पतिवार देर रात से शाहदरा में तलाशी अभियान चला रखा था।
विज्ञापन


इसी दौरान सदाकत चोरी की सेंट्रो कार से वहां पहुंचा। पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सदाकत ने बताया कि वह दिल्ली में लगातार वाहनों की चोरी करने आता था। पुलिस की टीम ने उसके निशानदेही पर बुलंदशहर में छापा मारा और दो सेंट्रो कार और दो बाइक बरामद कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तीन कार और दो मोटरसाइकिलें बरामद कीं

bulandshahr car mechanic arrested in delhi, was doing theft to earn fast money

सदाकत ने बताया कि वह कार मैकेनिक है। उसकी मुलाकात सोतीगंज मेरठ निवासी जीशान से हुई। उसने देखा कि जीशान के दोस्त चोरी की कार को बेचकर अच्छी रकम कमा रहे थे और रुपये से मौज-मस्ती कर रहे थे।

यह देखकर सदाकत भी जल्द रुपये कमाने के लिए दिल्ली और एनसीआर से वाहनों की चोरी करने लगा। मैकेनिक होने की वजह से वह किसी भी वाहन के लॉक को आसानी से खोलकर उसे चुरा लेता था।

इन वाहनों को वह जीशान को बेच देता था। उसने बताया कि अब तक वह दिल्ली और एनसीआर से सात से आठ कारों की चोरी कर चुका है और काफी संख्या में बाइक भी चुरा चुका है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed