फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Builders are making fraud on flat

फ्लैट के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, बिल्डरों पर लाखों की ठगी का आरोप

Tue, 09 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 09 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Builders are making fraud on flat
धोखा - फोटो : demo pic

साइबर सिटी में फ्लैट के नाम पर धोखाधड़ी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने रविवार को अलग-अलग थानों में एक कंपनी सहित 3 लोगों के खिलाफ करीब 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पहला मामला डीएलएफ-1 थाना क्षेत्र का है। दिल्ली की रहने वाली नीरज जैन ने पॉल इंफ्रास्ट्रक्चर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्होंने आठ साल पहले कंपनी के प्रोजेक्ट में पौने तीन लाख रुपये में फ्लैट बुक कराया था। 
विज्ञापन


आरोप है कि कई बार संपर्क करने पर भी कंपनी ने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया और उनके पैसे भी नहीं लौटाए जा रहे हैं। पुलिस ने आर्थिक अपराध शाखा ईस्ट की जांच रिपोर्ट के बाद पॉल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला सदर थाना क्षेत्र का है। दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव की रहने वाली सारिका गुप्ता ने बताया कि उन्होंने गुड़गांव के ललित कुमार व इशपाल भारद्वाज से  फ्लैट के लिए संपर्क किया था। 


शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि इसके लिए उन्होंने 56.50 लाख रुपये भी दिए थे। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद सदर थाना पुलिस ने ललित और इशपाल के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed