{"_id":"57fe50024f1c1b8e1528eeca","slug":"builder-workers-were-employed-with-forgery-fraudulent-receipt-recovery-were-handed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्डर के यहां कार्यरत कर्मचारी कर रहे थे फर्जीवाड़ा, वसूली कर थमाते थे फर्जी रसीद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिल्डर के यहां कार्यरत कर्मचारी कर रहे थे फर्जीवाड़ा, वसूली कर थमाते थे फर्जी रसीद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर छह स्थित एक बिल्डर के कार्यालय में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों ने अपने मालिक को लाखों रुपये की चपत लगा दी। आरोपी बिल्डर के पास फ्लैट बुक करवाने के लिए आने वाले खरीदारों से रुपए वसूलते रहे।
विज्ञापन
बदले में आरोपी ग्राहकों को कंपनी की जगह फर्जी रसीद थमा देते थे। पता चलने पर कंपनी ने पूछताछ की तो आरोपी फरार हो गए। कंपनी प्रबंधकों की शिकायत पर थाना सेक्टर सात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर 6 स्थित आरटेक इंडिया डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक अरुण गुहा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी फ्लैट बनाकर बेचने का काम करती है।
उनकी कंपनी में आए दिन ग्राहक फ्लैट बुक करवाने के लिए आते रहते हैं। कंपनी में अनीशा तिवारी, विकास सज्जन और प्रदीप सज्जन काफी समय से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह तीनों कंपनी में आने वाले ग्राहकों से रुपये लेकर उन्हें रसीद देने का काम करते थे। पिछले दिनों उन्हें इन तीनों की कार्यशैली पर कुछ संदेह हो गया। जिसके बाद हिसाब की जांच की गई तो गड़बड़ी मिली।
उन्होंने तीनों से पूछताछ शुरू कर दी। जिसके बाद से तीनों ने काम पर आना बंद कर दिया। उसने मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि यह तीनों ग्राहकों से रुपये लेकर बदले में फर्जी रसीद थमाते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।