फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चोरी पकड़ने गए इंजीनियर पर भीड़ ने किया हमला, दर्दनाक मौत से फैली सनसनी

Tue, 18 Jul 2017 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Jul 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
bses engineer who went to stop electricity theft attacked by mob, dead

जाफरपुर कलां के झुलझुली गांव में बिजली चोरी रोकने गई बीएसईएस की इंफोर्समेंट टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। बचने के लिए टीम कार पर सवार होकर भागने लगी। बाइक सवार कुछ युवकों ने कार का पीछा किया।

bses engineer who went to stop electricity theft attacked by mob, dead
engineer died in attack - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को द्वारका के वेंकटेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

bses engineer who went to stop electricity theft attacked by mob, dead
दिल्ली के जाफरपुर कलां ईलाके में हुए हादसे में मृतक अभिमन्यु(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, मृत इंजीनियर की पहचान अभिमन्यु सिंह (32) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान भीम सिंह नेगी, योगेंद्र यादव, शाहरुख व कार चालक वसीम के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
bses engineer who went to stop electricity theft attacked by mob, dead
engineer died in attack - फोटो : अमर उजाला

सुभाष नगर स्थित बीएसईएस कार्यालय से तीन गाड़ियों में सवार होकर इंफोर्समेंट टीम सुबह 11 बजे झुलझुली गांव पहुंची। गांव में पहुंचने के बाद टीम ने छापेमारी शुरू कर दी। इस दौरान कुछ युवक उग्र हो गए और लोगों को भड़काने लगे। लोगों के हमला करने पर टीम में शामिल कर्मचारी अपनी-अपनी कार में सवार होकर भागने लगे। इनका गांव के युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
bses engineer who went to stop electricity theft attacked by mob, dead
engineer died in attack - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि वैगनआर पर एक बुलेट सवार युवक ने हमला कर दिया। जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस व बीएसईएस की टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे लोगों को निकालकर राव तुलाराम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सहायक इंजीनियर अभिमन्यु को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों को निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed