{"_id":"a46870baa5348e50105aded826a21c6a","slug":"bsc-student-remained-manly-beat-boy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी की छात्रा बनी ‘मर्दानी’, मनचले को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीएससी की छात्रा बनी ‘मर्दानी’, मनचले को पीटा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 14 Nov 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक एएसआई की बीएससी कर रही भांजी से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। बृहस्पतिवार को छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ‘मर्दानी’ के रूप में नजर आई।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोगों की मदद से आरोपी पड़ोसी की धुनाई कर उसे विजयनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दूसरी तरफ, आरोपी की पत्नी ने छात्रा, एएसआई और अन्य परिजनों पर मारपीट करने की रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसओ अवधेश यादव ने बताया कि दोनों पक्ष विजयनगर थाना क्षेत्र में पड़ोसी हैं। दिल्ली में तैनात एएसआई की भांजी का आरोप है कि पड़ोसी युवक कई दिन से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है।
विज्ञापन
उसका कालेज और ट्यूशन आना-जाना दूभर कर दिया है। बृहस्पतिवार को भी जब पड़ोसी ने उससे छेड़छाड़ की तो उसने शोर मचा दिया। लोगों ने उसकी धुनाई कर दी। विजयनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरी तरफ, आरोपी की पत्नी का आरोप है कि एएसआई और उसका परिवार उसके पति से खुन्नस रखते हैं। उन्होंने छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर उसके पति के साथ मारपीट की और फिर झूठी रिपोर्ट लिखाकर उसे गिरफ्तार करा दिया।