फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother kills his sister for marriage with her

बहन के प्यार में पागल भाई ने ली जान

Sun, 30 Mar 2014 06:54 PM IST
Updated Sun, 30 Mar 2014 06:54 PM IST
Brother kills his sister for marriage with her

एक तरफा प्यार में पागल युवक ने शनिवार दोपहर मायके रह रही बहन की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी और उसका परिवार घर पर ताला लगाकर भाग गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।



हत्या के वक्त लड़की का सात वर्षीय बेटा घर में मौजूद था। उसका कहना है कि मैं नहा रहा था, तभी आरोपी शख्स आ गया उधर से मां भी सब्जी बनाने के लिए मसाले लेकर आ गई। इतने में आरोपी शख्स ने मां को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। शोर मचाने पर गोली मार दीं।


दरअसल कई दिनों से आरोपी अपनी बहन पर शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन लड़की बार-बार शादी से मना कर रही थी। इससे परेशान होकर भाई ने बहन पर गोलियां बरसा दीं।

विज्ञापन

'पति से फोन पर दिलाया था तलाक'

Brother kills his sister for marriage with her

लड़की का निकाह दस वर्ष पहले हुआ था। उसे दो बेटियां थीं और वह गर्भवती भी थी। इसी दौरान लड़की मायके में आई थी तभी उसके पति ने फोन पर तलाक दे दिया। तब कारण का पता नहीं चल पाया था।

लेकिन बाद में परिवार वालों को शक हुआ कि लड़की ताऊ की बेटे ने ही रिश्ते में दरार डाली थी। इसी वजह से लड़की ने बेटे को मायके में जन्म दिया था। हालांकि उसकी दोनों बेटियां ससुराल में रहतीं हैं।

यहीं नहीं प्यार में पागल भाई अपने परिवार वालों को धमकाता रहता है। इसलिए लड़की के परिजन आरोपी के परिजनों पर किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया।

मुंह में पिस्टल ठूंसकर ले ली थी शादी की रजामंदी

Brother kills his sister for marriage with her

लड़की के सगे भाई की मानें तो उनके ताऊ का बेटा कई संगीन मामलों में जेल भी जा चुका है। वह दबंगई के बल पर नीलोफर से जबरन शादी करना चाह रहा था और कई महीने से लड़की को परेशान कर रहा था।

15 दिन पहले शादी की मंजूरी लेने के लिए आरोपी से लड़की के मुंह में पिस्टल ठूंस दी थी। उसके बाद कहा शादी करने के लिए हां करो वरना गोली मार दूंगा। इससे डरकर लड़की ने तब उसे शादी के लिए हां कर दी थी।

उसके बाद वह लगातार शादी का दबाव बना रहा था और दिन-तारीख पक्की करने की बात करता था। एक दफे सगे भाई ने आरोपी को पकड़ना चाहा लेकिन वह धमकी देकर भाग गया था।

दिल्‍ली के ट्रामा सेंटर में लड़की ने तोड़ा दम

Brother kills his sister for marriage with her

घरवाले भी भाई के बहन से शादी करने की बात से परेशान थे। वह शादी के लिए ‌बिल्कुल तैयार नहीं थे। इससे बौखलाए भाई ने शनिवार दोपहर डेढ़ बजे पिस्टल लेकर घर में घुस आया।

वहां कुछ देर उससे बहस करने के बाद उसने बहन को ताबड़तोड़ चार गोलियां मार दीं। दो गोली पेट, एक सीने और एक बाजू में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिवार वाले लड़की को अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने लड़की हालत देख जवाब दे दिया। तब परिवार वाले लड़की को लेकर दिल्ली के ट्रामा सेंटर गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बुलंदशहर की है घटना

Brother kills his sister for marriage with her

बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव दरियापुर निवासी नीलोफर (26) पुत्री स्व. इरफान का सात साल पहले पति से तलाक हो गया था। नीलोफर इसके बाद से मायके में रह रही थी।

परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला ताऊ का बेटा फरहान नीलोफर पर बुरी नजर रखता था और जबरन शादी के लिए दबाव बना रहा था। नीलोफर के परिजन फरहान से शादी के लिए तैयार नहीं थे। नीलोफर ने भी परिजनों की इच्छा के बगैर शादी से इंकार कर दिया था।

इससे बौखलाया फरहान शनिवार दोपहर डेढ़ बजे पिस्टल लेकर घर में घुस आया और उसने नीलोफर को ताबड़तोड़ चार गोलियां मार दीं। एसपी सिटी अजय साहनी का कहना है किनीलोफर के ताऊ का बेटा उससे जबरदस्ती शादी करना चाहता था। उसके इंकार करने पर फरहान ने गोलियां मारीं हैं। परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed