फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brother in law molests lady and threaten to to rape

जीजा ने साली और सास से की अश्लील हरकत

Fri, 25 Apr 2014 11:40 AM IST
Updated Fri, 25 Apr 2014 11:40 AM IST
विज्ञापन
Brother in law molests lady and threaten to to rape

गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-4 में रहने वाली एक महिला और उसके परिवार के साथ उसके जीजा ने ऐसा काम किया कि इंसानियत शर्मसार हो जाएगी।

विज्ञापन


जीजा अपने कुछ साथियों के साथ ससुराल पहुंच गया और वहां अपने सास, ससुर और साली को इतना परेशान किया कि डर के मारे उन्हें एक कमरे में बंद हो जाना पड़ा।

जब तक वो गया नहीं तब तक वो उसी कमरे में बंद रहे। और जब कोई बाहर नहीं आया तो जीजा काफी देर तक उत्पात मचाकर चला गया।

ससुर को पीटा और सास-साली को दी रेप की धमकी

Brother in law molests lady and threaten to to rape

इंदिरापुरम के ज्ञानखंड-4 स्थित एक सोसायटी में रहने वाली महिला ने जीजा और उसके साथियों पर अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। बुधवार शाम छह बजे आरोपियों ने बीमार पिता को पीटा और मां को गालियां दीं। बेटी और उसके साथ रेप करने की धमकी भी दी। इस मामले में महिला ने जीजा समेत चार लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।

पुलिस के अनुसार, सोसायटी में महिला 17 वर्षीय बेटी, लकवाग्रस्त पिता और मां के साथ रहती है। पति चेन्नई में नौकरी करते हैं। आरोप है कि महागुन मेंशन निवासी उसके जीजा तीन अन्य लोगों के साथ घर पर आए। बातचीत के दौरान वे अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर हाथापाई करने लगे।

पिता को बुरी तरह पीटा और मां को गालियां दीं। महिला और बेटी के साथ रेप करने को कहा तो उसने खुद और बेटी को कमरे में बंद कर लिया। इस पर आरोपी काफी देर तक फ्लैट में उत्पात मचाकर चले गए। एसएचओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला ने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed