फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   brother in law killed girl when she do not stop chatting on whats app then sat beside body for 4 hrs

व्हॉट्सऐप के चलते साली को दी खौफनाक मौत, फिर 4 घंटे तक शव के पास बैठा रहा जीजा

Thu, 15 Mar 2018 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Mar 2018 01:16 PM IST
विज्ञापन
brother in law killed girl when she do not stop chatting on whats app then sat beside body for 4 hrs
जीजा ने किया साली का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

वेलकम इलाके में एक शख्स ने युवक से बातचीत करने पर साली की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी राम करण (31) करीब चार घंटे तक शव के पास बैठा रहा।

विज्ञापन


बाद में  सुबह के समय पत्नी की हत्या की झूठी कॉल कर खुद ही डीसीपी ऑफिस में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उससे दो मोबाइल फोन, एक स्कूटी व गला घोटने में इस्तेमाल की जाने वाली लोहे की छड़ बरामद कर ली है।
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.अजीत कुमार सिंघला ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7.20 बजे ज्योति वर्मा (19) के भाई जितेंद्र वर्मा ने हत्या की सूचना दी थी। पुलिस छज्जूपुर, बाबरपुर स्थित चौथी मंजिल के मकान में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस ने कुछ देर बाद ही रामकरण नामक शख्स को वेलकम से गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि ज्योति फोन पर किसी लड़के से बातचीत करती थी। उसे यह पसंद नहीं था। उसने कई बार साली को ऐसा करने से मना किया था।

डीसीपी ऑफिस में आत्मसमर्पण कर दिया

brother in law killed girl when she do not stop chatting on whats app then sat beside body for 4 hrs
जीजा ने किया साली का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार रात करीब 12.00 बजे उसने साली को फोन पर बातचीत करते देखकर उसे डांटा, ज्योति उससे बहस करने लगी। गुस्से में पतली लोहे की छड़ से रामकरण उसका गला दबाने लगा। उससे ज्योति की मौत हो गई।

रामकरण के मुताबिक वह करीब चार घंटे शव के पास बैठा रहा। तड़के चार बजे दिल्ली से बाहर गई उसकी पत्नी रेखा ने कॉल कर उसे रेलवे स्टेशन से ले जाने के लिए कहा तो रामकरण ने साली की हत्या की बात पत्नी को बताई।

परिवार के मुताबिक, सुबह के समय उसने खुद ही पत्नी की झूठी पीसीआर कॉल डीसीपी ऑफिस में कर आत्मसमर्पण कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed