{"_id":"1a0d51f2323899655041455c9dd50153","slug":"breaking-the-company-took-26-computer-thief-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी का ताला तोड़कर 26 कंप्यूटर ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंपनी का ताला तोड़कर 26 कंप्यूटर ले गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 26 Nov 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के बदमाशों ने एक आईटी कंपनी का ताला तोड़कर उसमें से लाखों रुपये के कंप्यूटर व जरूरी सामान चोरी कर लिया। कंपनी मालिक ने फेज-थ्री थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन
सेक्टर-63 के सी ब्लॉक में सौरव शर्मा एक आइटी कंपनी चलाते हैं। मंगलवार सुबह जब वह कंपनी आए तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा था। कंपनी से करीब 26 कंप्यूटर व अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन
वहीं, आगाहपुर में अमित की मोबाइल शॉप है। मंगलवार सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शटर कटा हुआ था।
चोरों ने दुकान से 19 मोबाइल व 15 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना सेक्टर-49 पुलिस से की है।