फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Brave principal robbers caught

बहादुर प्रिंसिपल ने लुटेरे को पकड़वाया

Wed, 30 Apr 2014 10:38 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 30 Apr 2014 10:38 PM IST
विज्ञापन
Brave principal robbers caught

गोविंदपुरम स्थित पीएसी गेट के पास बुधवार दोपहर चेन लूटने की कोशिश कर रहे लुटेरों से स्कूल प्रिंसिपल शकुंतला भिड़ गईं। पांच मिनट तक वे मुकाबला करती रहीं।

विज्ञापन


उन्होंने चेन नहीं छोड़ी। इस बीच पीएसी की क्यूआरटी के जवान वहां आ गए, जिन्होंने महिला की मदद की। एक बदमाश को दबोच लिया गया, जबकि तीन बाइक लेकर भाग गए। कविनगर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


स्वर्णजयंतीपुरम सी-ब्लाक में रहने वाली शकुंतला ने बताया कि उनका कैलाशनगर में रीयल डायमंड जूनियर हाईस्कूल के नाम से अपना स्कूल है। वे स्कूल की प्रिंसिपल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में वे स्कूल बस से स्वर्णजयंती पुरम में सी ब्लाक के बाहर उतरी थी और पैदल ही घर जा रही थीं। इसी बीच पीछे से पैदल आए बदमाश ने उनकी चेन झपटने के लिए गर्दन पर झपट्टा मारा।

उन्होंने बदमाश का हाथ पकड़ लिया। उनमें गुत्थम-गुत्था होने लगी। साथी की मदद के लिए कुछ दूरी पर चल रहे दो बाइकों पर सवार तीन बदमाश भी वहां आ गए, लेकिन तभी पीएसी जवान गश्त करते वहां पहुंच गए।

पीएसी जवानों सतनाम सिंह, रणवीर, सुनील और सुरेश और उनके कबड्डी कोच ने भी मदद की। पीएसी जवानों को देखकर झपटमार साथी को छोड़कर भाग गए। जवानों की मदद से उन्होंने स्नैचर को दबोच लिया और कविनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।


उन्होंने बताया कि बदमाश से उनकी करीब पांच मिनट तक खींचतान हुई, इस दौरान उनके कान का कुंडल भी टूट गया। एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश फ्लूड के नशे में है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह खुद को मेरठ का बता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed