फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Braut-ghostly fear magical Dikraakr Hdpe 20 thousand

भ्ाूत का डर दिख्ााकर महिला से तांत्रिक ने हड़पे 20 हजार

Sun, 14 Dec 2014 06:03 PM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Sun, 14 Dec 2014 06:03 PM IST
विज्ञापन
Braut-ghostly fear magical Dikraakr Hdpe 20 thousand

सोनीपत निवासी एक महिला ने नगर के एक तांत्रिक पर इलाज करने के नाम पर 20 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला तांत्रिक के पास बेटे का इलाज कराने आई थी।

विज्ञापन


आरोप है कि अब रुपये वापस मांगने पर तांत्रिक ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है।

सोनीपत निवासी अंगूरी देवी पत्नी देवदत्त ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि छह महीने पहले एक दैनिक समाचार पत्र में विज्ञापन पढ़ा था कि मुरादनगर का एक तांत्रिक दैवीय शक्तियों से हर मर्ज का इलाज करता है। विज्ञापन पढ़ने के बाद महिला ने तांत्रिक से संपर्क किया।
विज्ञापन


अंगूरी देवी के मुताबिक उसका बेटा सुरेश (21) पिछले सात साल से बीमार चल रहा है। तांत्रिक ने अंगूरी देवी को बताया कि उसके बेटे पर भूत प्रेत आत्माओं का साया है। हवन पूजा कर उसका इलाज होगा, जिसमें बीस हजार रुपये का खर्च आयेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंगूरी देवी ने बेटे के इलाज के लिए तांत्रिक को बीस हजार रुपये दे दिए। तीन महीने बीतने के बाद भी सुरेश की बीमारी में कोई आराम नहीं लगा तो अंगूरी देवी ने तांत्रिक से रुपये वापस मांगे।


आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर तांत्रिक जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत कर गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed