{"_id":"5a368dc14f1c1b156b8bccbf","slug":"boy-used-to-stole-mobiles-for-collecting-dowry-for-his-sister-s-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की शादी के लिए दहेज जुटाने को करता था चोरी, इन चीजों पर किया है हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन की शादी के लिए दहेज जुटाने को करता था चोरी, इन चीजों पर किया है हाथ साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
theft
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने एक ऐसे झपटमार को सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है, जो बहन की शादी के लिए दहेज जुटाने को झपटमारी की ताबड़तोड़ वारदात अंजाम दे रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक चोरी की स्कूटी और 12 कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा ने बताया कि स्पेशल स्टाफ के हवलदार प्रदीप को सूचना मिली कि लूट का माल बेचने के लिए एक झपटमार मंगोलपुरी आने वाला है। बाहरी जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी निरीक्षक सुखबीर मलिक के नेतृत्व वाली टीम ने मंगोलपुरी में घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
स्कूटी पर साथी के साथ पहुंचे बदमाश को पुलिस ने रोका और वाहन के कागजात दिखाने को कहा। वे कागजात नहीं दिखा पाए। जांच में पता चला कि बदमाशों ने स्कूटी साउथ रोहिणी थाना इलाके से चुराई थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बदमाशों की पहचान पश्चिम विहार निवासी आमिर सिद्दीकी (24) और मंगोलपुरी निवासी सागर (23) के रूप में हुई। सागर पहले पश्चिम विहार में नानी के पास रहता था। दोनों अच्छे दोस्त हैं। आमिर अपनी मां के साथ रहता है। उसका पिता सऊदी अरब में रहता है और दूसरी शादी कर चुका है।
आमिर की 21 साल की बहन की अगले साल शादी होनी है। उसने दहेज में बहन को कार देने का वादा किया है। इसके लिए रकम जमा करने के लिए बदमाश रोज दो से तीन वारदात कर रहे थे। सागर हाई प्रोफाइल लाइफ स्टाइल के लिए वारदात करता था। बदमाश उन लोगों को निशाना बनाते थे, जिनके पास महंगे फोन होते थे।