फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bookies arrested, the police gave bail.

सटोरियों को पकड़ा, फिर थाने से दे दी जमानत

Sat, 28 Mar 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला, वैशाली
अमर उजाला, वैशाली Updated Sat, 28 Mar 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bookies arrested, the police gave bail.
सटोरियों पर लगाम कसने का दावा ठोक रही पुलिस का एक नया चेहरा खोड़ा में सामने आया है। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच पर सट्टा लगाते आठ सटोरियों को बृहस्पतिवार शाम को पकड़ा और फिर कुछ ही देर बाद थाने से जमानत दे दी।
विज्ञापन


हालांकि इस कार्रवाई पर खोड़ा पुलिस पीठ थपथपा रही है, वहीं पुलिस को सूचना देकर सटोरियों को पकड़वाने वाले लोग कार्रवाई से गुस्से में हैं। पुलिस ने सटोरियों से करीब 75 हजार रुपये और एक एलसीडी टीवी बरामद किया है।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप की शुरुआत से ही खोड़ा के करन विहार में सट्टे की बिसात बिछ रही थी। भारत-आस्ट्रेलिया के बीच हुए सेमीफाइनल के लिए सटोरियों का बड़ा ग्रुप एक फ्लैट में इकट्ठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों को मिली जानकारी पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए सटोरियों को दबोच लिया। इनके पास से एक एलसीडी, मोबाइल फोन और करीब 75 हजार रुपये बरामद किए गए।


सूचना देने वाले जब कुछ देर बाद थाने पहुंचे तो पता चला कि पुलिस ने उन्हे जमानत पर छोड़ दिया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से ही सट्टा चल रहा था।

शिकायत पर पुलिस ने दिखाने को कार्रवाई तो की मगर कुछ ही देर बाद सटोरियाें को छोड़ दिया गया। लोग इसकी शिकायत एसएसपी से करेंगे।

सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि राजू, संजय, कृष्णा, शनि, बंटी, लोकेश, नगीन और हाकिल को पकड़ा गया है। उन्हें नियमों के अनुसार ही जमानत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed