फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Board theft in front of The former prime minister's house, thieves photo had viral

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के घर के सामने से बोर्ड चोरी, चोरों की फोटो हुई वायरल

Wed, 03 Aug 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Aug 2016 08:48 AM IST
विज्ञापन
Board theft in front of The former prime minister's house, thieves photo had viral
manmohan singh - फोटो : file photo

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सरकारी आवास के सामने से बोर्ड चोरी होने का मामला सामने आया है। बोर्ड चोरी कर बाइक पर ले जाने की फोटो एक अखबार में छपने के बाद जब वायरल हुई तो नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) हरकत में आई। 

विज्ञापन


इसके बाद एनडीएमसी ने तुगलक रोड थाने में बोर्ड चोरी होने की शिकायत दी। तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्जकर एनडीएमसी के एक कर्मचारी व एक रिसीवर को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तीन मोतीलाल नेहरू प्लेस में रहते हैं। उनके घर के सामने साइन बोर्ड लगा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो में बोर्ड को ले जाते हुए दिखाई दिए चोर

Board theft in front of The former prime minister's house, thieves photo had viral
पु‌लिस - फोटो : file photo

एनडीएमसी का कर्मचारी दिनेश कुमार इसे 26 जुलाई को चुराकर ले गया। बोर्ड को वह एक अन्य साथी के साथ बाइक पर रखकर ले गया था। बोर्ड को बाइक से ले जाते हुए किसी ने उसकी फोटो खींच ली थी। 

यह फोटो एक पेपर में छपने के बाद यह वायरल हो गई। इसके बाद एनडीएमसी हरकत में आई और नई दिल्ली के तुगलक रोड थाने में बोर्ड चोरी की शिकायत दी। 

पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंच गई और बोर्ड चुराने वाले एनडीएमसी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। दिनेश से पूछताछ के बाद बोर्ड खरीदने वाले कबाड़ी अशोक कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बोर्ड बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed