फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP protests against molestation with minor girl

ठेली वाले ने की बच्ची से छेड़छाड़, बवाल

Sun, 27 Jul 2014 01:05 AM IST
Updated Sun, 27 Jul 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
BJP protests against molestation with minor girl

ग्रेटर नोएडा के जेवर में शनिवार शाम मां के साथ बाजार गई 10 साल की बच्ची के साथ एक ठेली वाले ने छेड़छाड़ कर दी। बच्ची चिल्लाई तो मां को पता चला और मामला तूल पकड़ गया।

विज्ञापन


इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में जमकर हंगामा काटा और जेवर चौराहे पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। पुलिस के आला अधिकारियों ने आश्वासन दिया तब जाकर करीब तीन घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वृंदावन से एक महिला अपनी 10 साल की बेटी और सात साल के बेटे के साथ जेवर आई थी। रिश्तेदारी में जाने से पहले खुर्जा बस स्टैंड पर ठेली से सामान खरीदने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामान खरीदते वक्त की छेड़छाड़

BJP protests against molestation with minor girl

सामान खरीदते वक्त एक ठेली वाले ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दी। बच्ची ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए। जबकि मौका पाकर आरोपी फरार हो गया।

घटना की जानकारी भाजपाइयों को मिली तो वह भी मौके पर पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा काटते हुए चौराहे पर धरना देकर बैठ गए।

इस मौके नगर पंचायत चेयरमैन ओमप्रकाश वर्मा, नीरज गोयल, वेदप्रकाश गर्ग, रवि जिंदल, रेशू गर्ग, संजीव शर्मा, बृजेश कुमार शर्मा, राजबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

जेवर हुआ जाम, सैकड़ो गाड़ियां फंसी

BJP protests against molestation with minor girl

इससे रोड ब्लॉक हो गया गया और दूर तक जाम लग गया। कार्यकर्ताओं ने सपा और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे कई अधिकारियों ने भाजपाइयों से जाम खोलने की गुजारिश की, लेकिन वो नहीं माने।

करीब तीन घंटे बाद एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उनको समझाया कि 72 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सामने लगे गेट का ऊपरी हिस्सा तोड़ दिया। नारेबाजी कर रहे भाजपाई जब गेट को पकड़कर जोर से हिला रहे थे, तभी उसके ऊपर का हिस्सा टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed