फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp fraud leader fled with car arrested in greater noida

लखनऊ से कार लेकर भागा भाजपा का फर्जी नेता गिरफ्तार

Thu, 15 Jun 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 15 Jun 2017 09:26 AM IST
सार

लखनऊ  के लिए महत्वपूर्ण व अन्य के ध्यानार्थ  

अधिशासी अभियंता से दो लाख रुपये भी ले आया था आरोपी
बिसरख मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान धरा गया
अमर उजाला ब्यूरो            
दादरी।

विज्ञापन
bjp fraud leader fled with car arrested in greater noida
सांकेतिक चित्र

विस्तार

मई में लखनऊ के अधिशासी अभियंता से दो लाख रुपये और कार लेकर फरार भाजपा के फर्जी नेता को बादलपुर पुुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव मनोटा, संभल निवासी दक्षनेंद्र शर्मा के रूप में हुई।

विज्ञापन


उसके पास से कार के अलावा, भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी का फर्जी नियुक्ति पत्र, इंटरनेट से तैयार युवा मोर्चा की फर्जी सूची, चार मोबाइल नंबर, छह बैंकों के एटीएम कार्ड, काले रंग की इटियोस कार, अधिशासी अभियंता मुन्ना लाल सचान की रजिस्ट्री के कागजात व मुन्ना लाल की केनरा व स्टेट बैंक की चेकबुक और पासबुक बरामद की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी पर धोखाधडी के कई मामले दर्ज हैं। एसपी देहात सुनीति ने बताया कि बादलपुर थानाध्यक्ष केके राणा पुलिस बल के साथ मंगलवार को बिसरख मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्ना लाल सचान से उनकी इटियोस कार मांगी और गाड़ी लेकर फरार हो गया

bjp fraud leader fled with car arrested in greater noida
bjp logo

इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कार लेकर लखनऊ से भागा फर्जी भाजपा नेता वहां से निकलने वाला है। कुछ देर बाद काले रंग की इटियोस कार सवार आरोपी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि  गोमती नगर (लखनऊ) में मुन्ना लाल सचान अधिशासी अभियंता है।

खुद को भाजपा नेता बताने वाले दक्षनेंद्र ने 21 मई को किसी कार्य को कराने के लिए अधिशासी अभियंता से दो लाख रुपये लिए। इसी दौरान दक्षनेंद्र ने कहीं जाने के लिए मुन्ना लाल सचान से उनकी इटियोस कार मांगी और गाड़ी लेकर फरार हो गया।

अधिशासी अभियंता की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इधर, मंगलवार कोबादलपुर पुलिस बिसरख मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गाजियाबाद की तरफ से आ रहे कार सवार दक्षनेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली प्रभारी केके राणा का कहना है कि आरोपी हाल में पिलखुआ में रहता है। इससे पहले भी वह गवर्नर का फर्जी एडीसी बनकर धोखाधड़ी करने में जेल जा चुका है । दक्षनेंद्र पर लखनऊ में दो और बादलपुर में एक मुकदमा दर्ज है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed