{"_id":"56fef1b24f1c1b0350f00105","slug":"bisahdha-road-incident-robbed-car-in-broad-daylight-from-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसाहड़ा रोड पर वारदात, छात्र से दिनदाहड़े लूटी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिसाहड़ा रोड पर वारदात, छात्र से दिनदाहड़े लूटी कार
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 02 Apr 2016 03:41 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसाहड़ा रोड पर शुक्रवार को दिनदहाडे़ बाइक सवार तीन बदमाशों ने छात्र की पिटाई कर सेंट्रो कार, 4,000 रुपये और तीन मोबाइल लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश बाइक छोड़कर भाग गए। घायल को दादरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बादलपुर के डेरीमच्छा गांव निवासी अविश गाजियाबाद के कॉलेज से एलएलबी रहा है। शुक्रवार को वह कार से दादरी से बिसाहड़ा की ओर जा रहा था। बिसाहड़ा रोड पर प्राचीन मंदिर से आगे निकला तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके तमंचे के बल पर उसे रोक लिया।
विज्ञापन
बदमाशों ने अविश की तमंचे की बट और चाकू से हमला कर घायल कर दिया और कार 4,000 रुपये और तीन मोबाइल लूट कर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक होम सिंह यादव ने बताया कि घटनास्थल पर मिली पल्सर बाइक का नंबर दूसरी मोटरसाइकिल का है। जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन