{"_id":"578400d44f1c1b117a13e080","slug":"bisahdha-in-case-discussions-a-decision-could-come-on-july-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसाहड़ा कांड में बहस पूरी, 14 जुलाई को आ सकता है फैसला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिसाहड़ा कांड में बहस पूरी, 14 जुलाई को आ सकता है फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 12 Jul 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
बिसाहड़ा कांड
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसाहड़ा में गोकशी के मामले में इकलाख के परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर कोर्ट में दायर अर्जी पर सोमवार को बहस पूरी हो गई है। कोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रखा है।
विज्ञापन
मामले में 14 जुलाई की तारीख लगाई है। 14 जुलाई को न्यायालय का फैसला आने की उम्मीद है। बिसाहड़ा के सूरजपाल ने 25 सितंबर को गोकशी मामले को लेकर कोर्ट में धारा 156/3 के तहत याचिका दायर की है।
विज्ञापन
सोमवार को याचिका पर सुनवाई की गई। याची के वकील राजीव त्यागी ने बताया कि उन्होंने गोकशी मामलों में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की रूलिंग से संबंधित दस्तावेज कोर्ट में दाखिल किए है।
विज्ञापन
बहस पूरी हो गई है। उन्होंने रूलिंग में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि यूपी में गोकशी अपराध है। इसके आधार पर कोर्ट में अपील की है। बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने निर्णय सुरक्षित रख लिया है।