{"_id":"326dc6d1374e86e6f2c19c030dba5386","slug":"bikers-shot-to-the-scrap-dealer-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने स्क्रैप व्यापारी को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने स्क्रैप व्यापारी को मारी गोली, गंभीर
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Mon, 25 Jan 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुर गांव में रविवार रात स्क्रैप व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गोली उसके सीने के पास लगी है। गंभीर हालत में उसे मोदीनगर के जीवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस में हड़कंप मचा है। पुलिस का कहना है कि मामला रुपयों के लेनदेन से जुड़ा है।
मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव का है। गांव निवासी यामीन (40) लोहे एवं कबाड़ की खरीद फरोख्त का काम करता है और भोजपुर गांव में ही दुकान खोल रखी है। उसके मुताबिक रविवार रात करीब नौ बजे वह घर पर था।
इसी बीच दरवाजे पर दस्तक होने पर उसकी बेटी फहरीन दरवाजा खोला और उसके बारे में पूछा। यामीन दरवाजे पर पहुंचा तो युवकों ने बताया कि वह ईसापुर गांव से आए हैं और गत्ता बेचना है।
विज्ञापन
बातचीत करते हुए एक युवक यामीन के पीछे आकर खड़ा हो गया। यामीन ने बताया कि पीछे खड़े युवक ने उस पर पहले गोली चलाई, जो मिस हो गई। इसके बाद दूसरी गोली उसके सीने के पास आकर लगी।
शोर मचाने पर हमलावर बाइक स्टार्ट कर भागने लगे। यामीन ने बाइक पीछे से पकड़ ली और हमलावर उसे खींचते हुए करीब 500 मीटर दूर तक गए।
मगर इसी बीच यामीन का हाथ बाइक से छूट गया और ग्रामीणों को दौड़ता देख बाइकर्स भाग गए। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि मामला लेनदेन से जुड़ा सामने आया है।
संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, घायल
संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे गोली लगने से गंगा विहार कालोनी निवासी दीपक (28) घायल हो गया। गोली उसके पेट में लगी है।
कालोनी में चर्चा है कि घरेलू कलह में युवक ने गोली मारकर सुसाइड की कोशिश की है। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। युवक के परिवार में उसकी पत्नी और बेटा है।