{"_id":"59831b6d4f1c1b807b8b479d","slug":"bikers-looted-jwellery-and-valuables-by-showing-gun-to-delhi-businessman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर कारोबारी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल के बल पर कारोबारी को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Aug 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
loot demo pic
रणजीत नगर इलाके में एक कारोबारी की कनपटी पर पिस्टल लगाकर बदमाशों ने नकदी और गहने के अलावा अन्य सामान लूट लिया। घटना के समय कारोबारी अपने बुआ के बेटे से मिलने के लिए जा रहा था और कार रोककर फोन पर बात कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मनीष अरोड़ा (37) सपरिवार मानसरोवर गार्डन इलाके में रहता है। उसका मार्बल पत्थर का कारोबार है। मंगलवार रात वह अपने कर्मचारी आलोक तिवारी के साथ वर्ना कार पर सवार होकर राजेंद्र नगर जा रहा था। राजेंद्र नगर में उसे अपनी बुआ के बेटे हनी खरबंदा से मिलना था।
विज्ञापन
शादीपुर डिपो मेट्रो स्टेशन से आगे आने पर उसने अपनी कार को साइड लगाकर रोक दी। वह फोन कर हनी से बात करने लगा। पीड़ित के मुताबिक इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसकी कार के पास पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos
शीशा नीचे करते ही एक युवक ने उसके कनपटी पर पिस्टल लगा दी
ड्राइविंग साइड से आकर युवकों ने उसके शीशे को खटखटाया। मनीष ने युवकों की बात सुनने के लिए कार के शीशे नीचे किया। शीशा नीचे करते ही एक युवक ने उसके कनपटी पर पिस्टल लगा दी और जान से मारने की धमकी देकर सोने का कड़ा और सोने की चेन उतार कर देने के लिए कहा।
उसके बाद बदमाशों ने उसके जेब से पचास हजार रुपये और पांच बैंक के छह डेबिट और क्रेडिट कार्ड लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकर पटेल नगर मेट्रो स्टेशन की ओर भाग गए।
पीड़ित के मुताबिक दोनों बदमाश पल्सर बाइक पर सवारग थे और हेल्मेट लगा रखा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान की जा रही है।