फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bikers looted 40 thousand cash

बाइक सवार बदमाशों ने की निर्ममता से पिटाई, डंडों से पीट-पीटकर तोड़े हाथ-पैर

Sat, 18 Jun 2016 01:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
bikers looted 40 thousand cash
demo pic - फोटो : अमर उजाला

कंपनी से 3.40 लाख रुपये लेकर घर जा रहे कैशियर को बाइक सवार तीन बदमाशों ने लाठी-डंडों से वार कर घायल कर दिया और कपड़ों की तलाशी ले 40 हजार रुपये लेकर भाग निकले।

विज्ञापन


कैशियर के चिल्लाने की वजह से कुछ लोग मदद को दौड़े इस वजह से बदमाश डिक्की में रखे तीन लाख रुपये नहीं निकाल सके। घायल कैशियर को एनआईटी स्थित एक हड्डी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


भाटिया कॉलोनी में रहने वाले रघुवीर यादव सरूरपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एआरडी प्राइवेट लिमिटेड में कैशियर के पद पर हैं। रघुवीर के मुताबिक बृहस्पतिवार को उनकी कंपनी में कर्मचारियों को वेतन बांटा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब आठ बजे उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को वेतन बांट दिया। तीन लाख रुपये उन्हें कंपनी की दूसरी शाखा के कर्मचारियों को बांटने थे। देर हो जाने की वजह से उन्होंने मालिक को सूचना दी कि शुक्रवार सुबह तनख्वाह बांट देंगे, बचे हुए तीन लाख रुपये वह अपने साथ लेकर घर जा रहे हैं। मालिक ने स्वीकृति दे दी।

कुछ ही दूर चले होंगे ‌क‌ि पीछे पड़ गए बाइक सवार

bikers looted 40 thousand cash
लूट

रघुवीर के मुताबिक इन तीन लाख रुपयों के अलावा किसी को देने के लिए उनके पास 40 हजार रुपये पड़े थे। तीन लाख रुपये उन्होंने स्कूटी की डिक्की में रख लिए और 40 हजार रुपये पैंट की जेब में रख कर उन्हें सेक्टर 58 में रहने वाले परिचित को देने के लिए चल दिए।

कुछ ही दूर चले होंगे कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पीछे से आए। उनमें से एक ने उनके हाथ पर डंडा मारा, यह देख उन्होंने स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी। बदमाशों ने उनके हेलमेट और हाथ पर वार किया। वह नहीं रुके तो बदमाशों ने धक्का देकर उनकी स्कूटी गिरा दी।

उनके गिरते ही बदमाशों ने उन्हें लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान एक बदमाश ने उनकी जेब की तलाशी लेकर 40 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो ड्यूटी से लौट रहे कर्मचारी मदद के लिए दौड़ पड़े।

यह देख बदमाश डिक्की में से धन निकाले बिना ही बाइक पर सवार होकर भाग निकले। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ उन्हें अस्पताल भिजवाया। संजय कॉलोनी चौकी इंचार्ज तरसेम लाल ने बताया कि घायल के बयान दर्ज किए गए हैं मामले की जांच की जा रही है तफ्तीश के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed