{"_id":"f9cf25de0c7ef25731901aa5c602911b","slug":"bikers-coil-robbed-a-woman-in-lajpat-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाजपत नगर में बाइकर्स ने महिला से कुंडल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाजपत नगर में बाइकर्स ने महिला से कुंडल लूटे
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sun, 20 Jul 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
लाजपत नगर शनि चौक पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला से कुंडल लूट लिया। इस दौरान महिला के कान में मामूली चोट भी आई। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लाजपत नगर एल ब्लॉक निवासी सुमित्रा देवी शनिवार सुबह सामान लेने घर से निकली थीं। शनि चौक के पास काली बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उन्हें रोककर रास्ता पूछा। महिला ने रास्ते की जानकारी होने से इंकार किया तो पीछे बैठे बदमाश ने उनका कुंडल खींच लिया।
विज्ञापन
इस दौरान उनके उनके कान में मामूली चोटें आई। गनीमत रही कि उनके कुंडल का पेच खुलकर गिर गया, जिससे उनका कान नहीं कटा। बदमाश कुंडल तोड़कर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो कुछ युवक बदमाशों के पीछे दौड़े मगर वे गलियों में होते हुए भाग निकले।
विज्ञापन