{"_id":"66d010a102d68198e74690d7031db5a5","slug":"bikers-bike-and-cash-looted-from-the-contractor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने ठेकेदार से बाइक और नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने ठेकेदार से बाइक और नगदी लूटी
अमर उजाला, मसूरी
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने रविवार रात एमजी रोड पर घर जा रहे एक ठेकेदार को ओवरटेक कर रोका। तमंचे के बल पर ठेकेदार की बाइक, 20 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर ठेकेदार की पिटाई भी की। ठेकेदार ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी है। खिचरा निवासी आमिर (20) रंगाई-पुताई के कार्य का ठेका लेता है।
आमिर ने बताया कि रविवार रात वह बाइक पर शास्त्रीनगर स्थित साइट से घर लौट रहा था। पिपलेडा पार करने के बाद जब एमजी रोड पर पहुंचा, पीछे से रेसिंग बाइक पर नकाबपोश तीन बदमाश आए।
विज्ञापन
ओवरटेक कर आमिर को रोका, तमंचे के बल पर उससे लूट करने लगे। विरोध जताने पर बदमाशों ने पीटा। बाइक चलाने वाले युवक ने हेल्मेट पहना था, बकि दो बदमाशों ने अंगौछों से चेहरे ढक रखे थे।
विज्ञापन
होटल संचालक पर जानलेवा हमला, लूट
होटल संचालक की पिटाई कर हजारों रुपये लूट लिए, नशे में धुत नकाबपोश छह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात खिचरा स्टैंड के पास हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खिचरा स्टैंड के पास आफताब मलिक चिकन कॉर्नर के मालिक है, आरोप है कि रात 11 बजे होटल बंद करने के वक्त छह बदमाश आए, बदमाशों ने अंगौछों से चेहरे ढके हुए थे।