फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bike riding miscreants robbed of Mother Dairy's staff

बाइक सवार बदमाशों ने मदर डेयरी के कर्मचारी से की लूट

Tue, 23 Aug 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants robbed of Mother Dairy's staff
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला

बेगमपुर इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मदर डेयरी बूथ में घुसकर कर्मचारी से हजारों रुपये लूट लिए। बदमाशों ने कर्मचारी को गोली मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर बेगमपुर थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मोनू (27) सपरिवार बुध विहार इलाके में रहता है। 
विज्ञापन


वह बेगमपुर स्थित मदर डेयरी के बूथ में काम करता है। रविवार रात वह बूथ को बंद कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक आए। तीनों युवक बूथ में घुसकर पिस्टल के बल पर मोनू को कब्जे में कर लिया। उसके बाद बदमाशों ने गल्ले में रखे पचास हजार रुपये निकाल लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली मारने की धमकी देकर हुए फरार

Bike riding miscreants robbed of Mother Dairy's staff
लूट

मोनू ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मारने की धमकी दी और रुपये लेकर मौके से फरार हो गए। मोनू ने घटना की जानकारी बूथ मालिक व पुलिस को दी। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। मोनू ने पुलिस को बताया कि बदमाश बिना नंबर प्लेट की बाइक से वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे।

पुलिस ने घटना के बाद इलाके में स्थित सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित के बताए हुलिए के आधार पर भी बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed