फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   beating of students in Schiller school, police station commotion.

शिलर स्कूल में छात्र की पिटाई, थाने पर हंगामा

Thu, 28 Jan 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 28 Jan 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
beating of students in Schiller school, police station commotion.
राजनगर स्थित शिलर पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बुधवार दोपहर 12वीं के छात्र केशव जिंदल को 11वीं के छात्राें ने पीटा। आरोपियों में से एक भाजपा नेता के बेटे ने छात्र को धमकी देते हुए कहा कि उसके पास पिस्टल है, गोली मार देगा।
विज्ञापन


सूचना पर स्कूल पहुंचे केशव के परिजनों ने विरोध जताया तो उनसे भी मारपीट की गई। परिजनों ने आरोपी छात्रों और स्कूल टीचरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया। तहरीर दी है।
विज्ञापन


केशव विवेकानंदनगर निवासी गारमेंट शॉप संचालक पवन जिंदल का बेटा है। केशव ने बताया कि शनिवार को फिजिकल एजूकेशन एग्जाम के दौरान अभद्र कमेंट्स करने को लेकर 11वीं के एक छात्र से उसकी कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने केशव को पीटने की धमकी दी थी। बुधवार दोपहर एक बजे केशव स्कूल के बाथरूम के पास खड़ा था, इस दौरान क्लासमेट ने आकर बताया कि उसे 11वीं का स्टूडेंट ग्राउंड में बुला रहा है।

केशव स्टूडेंट से मिलने के लिए ग्राउंड में गया तो उसने साथी छात्रों के साथ उसकी पिटाई कर दी। केशव ने इसकी शिकायत स्कूल के चेयरमैन अजय गुप्ता से की।

आरोपी छात्रों से चेयरमैन-टीचरों ने पूछताछ की और उनके परिजनों को सूचना दी। आरोप है कि केशव के परिजन स्कूल पहुंचे तो विरोध जताने पर स्कूल वालों ने उनके साथ मारपीट की, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छात्र के परिजनों को शांत कराया और थाने ले आए।


छात्र के परिजनों ने स्कूल कैंपस में किया हंगामा, टीचरों को पीटा
गाजियाबाद। स्कूल के चेयरमैन अजय गुप्ता ने बताया कि केशव जिंदल पहले भी सस्पेंड किया जा चुका है, पिछले डेढ़ महीने से स्कूल नहीं आ रहा था।

बुधवार को फिजिकल का प्रैक्टिकल था तो वह स्कूल आया और बच्चों से लड़ाई झगड़ा किया। इसके खिलाफ लिखित शिकायत पुलिस से की गई है। स्कूल में पैरेंट्स के साथ मारपीट किए जाने का आरोप झूठा है, बल्कि उसके पैरेंटस ने स्कूल की एक लेडी टीचर समेत टीचरों के साथ अभद्रता और मारपीट की है।

उसके पैरेंट्स वैन लेकर आए थे, जिसे स्कूल में ही छोड़कर भाग गए। छात्र के पैरेंट्स की अभद्रता स्कूल में लगे सीसीटीवी में भी कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed