{"_id":"593014d64f1c1b1466bdbb69","slug":"bag-theft-from-car-in-faridabad-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपकी कार से तेल टपक रहा है बोलकर लिया झांसे में, फिर उड़ा ले गए बैग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपकी कार से तेल टपक रहा है बोलकर लिया झांसे में, फिर उड़ा ले गए बैग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 02 Jun 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
चालक को पेमेंट देकर लौट रहे बिल्डिंग मटीरियल सप्लायर यश मित्तल को अपाचे सवार दो युवकों ने उनकी कार से तेल बहने की बात कह रुकवा लिया। वह बोनट खोल कर तेल रिसाव की वजह तलाशने लगे इस बीच युवक उनकी कार में रखा रुपयों भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 1.27 लाख रुपये थे, मुजेसर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
तिगांव रोड रामबाग निवासी यश मित्तल के मुताबिक वह बुधवार दोपहर उनका बिल्डिंग मटीरियल सप्लाई करने वाले चालक को पेमेंट करने मुजेसर आए थे। वह घर से 1.5 लाख रुपये लेकर निकले थे। 23 हजार रुपये ड्राइवर को देने के बाद लौट रहे थे।
विज्ञापन
सोहना रोड टी प्वाइंट के पास ग्रे रंग की अपाचे सवार दो युवक उनके पास आए और बोले की आपकी कार से तेल बह रहा है। इस पर उन्होंने कार किनारे लगाई और नीचे देखा तो काला तेल पड़ा दिखा। वह बोनट खोल कर तेल रिसाव की वजह खोजने लगे। आरोप है कि इस दौरान अपाचे पर पीछे बैठा युवक उतरा और कार की पिछली सीट पर रखा रुपयों से भरा बैग लेकर दोनों फरार हो गए।
विज्ञापन
मुजेसर थाने के एएसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही है, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।