{"_id":"58c983004f1c1bb66032b920","slug":"baba-arrested-for-claiming-to-be-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्तिया बेटा पैदा कराने का दावा करने वाला बाबा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शर्तिया बेटा पैदा कराने का दावा करने वाला बाबा गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 16 Mar 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को शर्तिया बेटा पैदा कराने का दावा करने वाला बाबा का पर्दाफाश किया है। विभाग ने गुरुग्राम बस स्टैंड के पास सूफी सहाबुद्दीन के नाम से शर्तिया इलाज करने वाले बाबा को रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
अब पुलिस ने गिरफ्तार कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। बेटे की चाहत रखने वाले दंपतियों को यह बाबा जादू मंत्र व टोटके के सहारे बेटा पैदा करने का इलाज करता था।
विज्ञापन
बुधवार को विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विभाग की टीम बनाई। इसमें डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सरयू शर्मा, ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अमनदीप चौहान और रेडक्रॉस के सचिव श्याम सुंदर की टीम ने बुधवार शाम को एक नकली ग्राहक बनाकर बाबा के पास भेजा।
विज्ञापन
भेजे गए ग्राहक ने बताया कि उसकी दो बेटी है और अब बेटे की चाहत है। इसके बदले में बाबा ने 7500 रुपये लिए। इसके बाद विभाग के द्वारा भेजे गए ग्राहक ने टीम को मिस कॉल दिया।
मिस कॉल के बाद टीम अंदर पहुंची और अंदर बैठे बाबा को दबोच लिया। शुरुआती पूछताछ में बाबा ने अपना नाम माजिद बताया। डॉ. सरयू शर्मा ने बताया कि इसकी एक गुप्त जानकारी विभाग को मिली थी। जिसके बाद आनन-फानन में विभाग ने टीम का गठन कर मौके पर पहुंची। बाबा के पास से टीम द्वारा हस्ताक्षर किए गए नोट बरामद हुए है और बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।