फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ayushi mittal was last seen at friend's wedding in kanpur

पति के गिरफ्तार होने के बाद से ही आयुषी हो गईं थी फरार, आखिरी बार दिखी थीं यहां

Fri, 29 Dec 2017 10:35 AM IST
अमित सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Dec 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
ayushi mittal was last seen at friend's wedding in kanpur
आयुषी मित्तल पुणे में गिरफ्तार

3700 करोड़ रुपये के क्लिक कांड में गिरफ्तार नोएडा की एब्लेज इन्फो सोल्यूशन कंपनी की निदेशिका व मुख्य आरोपी अनुभव मित्तल की पत्नी आयुषी मित्तल को गाजियाबाद कोर्ट ने बृहस्पतिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एसआईटी व एसटीएफ को 11 महीने से आयुषी की तलाश थी। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए वह चार शहरों के चक्कर काटती रही। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आयुषी ने पूछताछ में बताया कि 1 फरवरी 2017 को जब एसटीएफ ने अनुभव मित्तल को गिरफ्तार किया, वह कानपुर में दोस्त की शादी में शामिल होने गई थी।
विज्ञापन


कानपुर में ही आयुषी का मायका भी है। पति की गिरफ्तारी का पता चलते ही आयुषी परिवार सहित शादी से फरार हो गई थी। कानपुर से भागने के बाद हापुड़ में रह रहे उसके ससुर सुनील मित्तल ने देहरादून में रहने वाले उनके एक दोस्त के यहां आयुषी के ठहरने का इंतजाम कराया। आयुषी कुछ समय तक वहां रुकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस व एसटीएफ का दबाव बढ़ने व केस में और गिरफ्तारियां होने पर आयुषी को देहरादून से जाना पड़ा। इसके बाद वह पुणे में रह रही मौसी के घर चली गई। बंगलूरू में आयुषी का सगा भाई रहता है। आयुषी कई माह से पुणे और बंगलूरू में ही ठिकाना बदल-बदल कर रह रही थी।

सोशल मीडिया से जानकारी लेती थी

ayushi mittal was last seen at friend's wedding in kanpur
आयुषी मित्तल पुणे में गिरफ्तार

पूछताछ में आयुषी ने बताया है कि वह सोशल मीडिया के जरिये केस की जानकारी लेती रहती थी। एब्लेज और अनुभव से संबंधित सभी खबरें इंटरनेट पर पढ़ती थी। वह एब्लेज मामले से जुड़े कई सोशल मीडिया ग्रुप को फॉलो कर रही थी, लेकिन पुलिस से बचने के लिए किसी में अपडेट नहीं करती थी।

मायके और ससुराल वालों से भी वह बहुत कम संपर्क करती थी। पुलिस अब ये भी जांच कर रही है कि सोशल मीडिया पर एब्लेज व अनुभव मित्तल के समर्थन में चल रहा कोई ग्रुप आयुषी के समर्थन से तो नहीं शुरू किया गया।

25 दिसंबर को पुणे में हुई थी गिरफ्तार
एसआईटी व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 25 दिसंबर को आयुषी को पुणे से गिरफ्तार किया गया था। ये उसकी मौसी का घर है। टीम उसे पुणे न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड पर बुधवार रात इंदिरापुरम थाने लेकर पहुंची थी।

रात गुजारने के लिए गाजियाबाद के महिला थाने में उसे रखा गया था। यहीं पर नोएडा की एसपी क्राइम प्रीति बाला गुप्ता, एसआईटी व एसटीएफ की टीम ने आयुषी से पूछताछ भी की। हालांकि, टीम को आयुषी के पास से कोई बरामदगी नहीं हुई है।

सात लोग पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

ayushi mittal was last seen at friend's wedding in kanpur
आयुषी मित्तल पुणे में गिरफ्तार

एसटीएफ पहले ही आयुषी के सभी बैंक खाते सीज कर चुकी है। एसटीएफ ने 1 फरवरी को नोएडा के सेक्टर-63 में चल रही फ्रॉड कंपनी एब्लेज इन्फो सोल्यूशन का भंडाफोड़ कर मालिक अनुभव मित्तल, सीईओ श्रीधर प्रसाद और तकनीकी हेड महेश दयाल को गिरफ्तार किया था।

इस केस में अब तक सात लोग जेल जा चुके हैं। इसमें अनुभव का पिता सुनील मित्तल भी है जो पूर्व में एब्लेज कंपनी का निदेशक रह चुका है। अनुभव ने शादी के बाद पिता की जगह पत्नी आयुषी को कंपनी में निदेशक बनाया था।

लगभग 250 एफआईआर दर्ज हैं एब्लेज के खिलाफ
एब्लेज कंपनी के खिलाफ नोएडा व गाजियाबाद में पांच एफआईआर दर्ज हैं। इसके अलावा मेरठ में 183, हापुड़ में लगभग 26, बागपत में 30 से ज्यादा और फरीदाबाद, हरियाणा, उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु में भी काफी संख्या में एफआईआर दर्ज हैं।

कंपनी पर सात लोगों से सदस्यता शुल्क लेकर अपने वेब पोर्टल पर फर्जी विज्ञापन लिंक लाइक कराने के नाम पर 3700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed