फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Auto rider riding miscreants looted after the assault

ऑटो सवार बदमाशों ने सवारी को मारपीट के बाद लूटा

Thu, 15 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 15 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Auto rider riding miscreants looted after the assault
लूट

बगैर नंबर के शहर की सड़कों पर दौडने वाले ऑटो चालक गिरोह का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। 12 सितंबर को ऑटो गैंग बदमाशों ने एक यात्री को बैठाकर उससे मारपीट कर नकदी लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


यात्री की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है लेकिन ऑटो सवार बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।एसजीएम नगर में निवासी विश्वजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन


इन दिनों उसकी रात की शिफ्ट चल रही है। वह गत 12 सितंबर की रात  करीब 12 बजे घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला था। वह बीके चौक से मुल्ला होटल चौक तक जाने के लिए एक ऑटो में बैठ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वजीत के मुताबिक ऑटो में पहले से ही दो-तीन बदमाश सवारी के रूप में बैठे थे। केएल मेहता कॉलेज के पास जब ऑटो पहुंचा तो चालक ने स्टीरियो की आवाज तेज कर दी। 


पीड़ित का कहना है कि आगे सूनसान स्थान पर ऑटो को किनारे खड़ाकर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। यही नहीं बदमाशों ने उससे करीब 25 सौ रुपए छीनकर ऑटो से बाहर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed