फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto driver robbed elderly woman

घंटों लाइन में लगकर बुजुर्ग महिला ने निकाले 47 हजार रुपये, ऑटो चालक ने लूटा

Mon, 21 Nov 2016 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 21 Nov 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
Auto driver robbed elderly woman
बैंकों के बाहर लगी लंबी लाइन - फोटो : अमर उजाला

क्राउन प्लाजा स्थित सिटी बैंक से 47 हजार रुपये लेकर निकली निशा अश्वनी (62) निवासी गोल्डन एस्टेट एनआईटी तीन को ऑटो चालक और उसके साथी ने लूट लिया। चालक और उसके साथी ने उनके साथ मारपीट की और गले से सोने की चेन पर्स आदि लेकर भाग निकले।

विज्ञापन


शनिवार शाम हुई इस वारदात की जांच क्राइम ब्रांच और सूरजकुंड पुलिस कर रही है। निशा अश्वनी के मुताबिक उनका खाता सेक्टर-15 क्राउन प्लाजा के पास स्थित सिटी बैंक में है। शनिवार को वह पुराने नोट बदलवाने के लिए बैंक गई थीं। शाम तक लाइन में लगे रहने के बावजूद नोट नहीं बदले।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने चेक लगाकर बैंक से कुछ हजार रुपये निकाले। शाम करीब छह बजे उन्होंने घर जाने के लिए बैंक के बाहर से ऑटो किया। निशा के मुताबिक ऑटो में एक युवक पहले से ही बैठा था। बीच में ऑटो वाले ने एक पेट्रोल पंप पर रुक कर टायर में हवा भरवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेन व पर्स छीन लिए और जमीन पर गिरा कर भाग गए

Auto driver robbed elderly woman
note - फोटो : अमर उजाला

ऑटो चालक तीन नंबर की ओर जाने की बजाय शहर के बाहर की ओर ले गया। अंधेरे में सुनसान राह की ओर ले जा रहे आटो चालक से उन्होंने पूछा कि कहां ले जा रहे हो। इस पर चालक ने ऑटो रोक दिया और साथी के साथ मिलकर उनका पर्स आदि छीनने लगा।

उन्होंने विरोध किया तो दोनों ने मारपीट कर उनकी चेन व पर्स छीन लिए और जमीन पर गिरा कर भाग गए। निशा के मुताबिक पर्स में 47 हजार रुपये, जरूरी कागजात, दस्तावेज आदि थे। मामले की जांच कर रहे सूरजकुंड थाने के एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed