{"_id":"7277488c4e6a69297fdd0db9463fcdae","slug":"auto-driver-beats-policeman-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ऑट्रो ड्राइवर ने पुलिसवाले को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी ऑट्रो ड्राइवर ने पुलिसवाले को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़
Updated Fri, 31 Oct 2014 09:02 PM IST
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में शराब के नशे में धुत्त ऑटो चालक ने साथी के साथ एक पुलिसकर्मी से मारपीट की। पुलिसकर्मी ने लोगों की मदद से आरोपियों को दबोच लिया और थाने ले गया। आरोपियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हरियाणा पुलिस के सिपाही सुमेर सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार सुबह वह बल्लभगढ़ रेस्ट हाउस के साथ वाले चौराहे पर ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान उसने देखा कि एक व्यक्ति तेज रफ्तार और लापरवाही से ऑटो चला रहा है। वह चालक को रोकने के लिए बीच सड़क पर आ गया।
विज्ञापन
तभी चालक व उसके साथी उसे कुचल कर जान से मारने की धमकी देने लगे। दोनों व्यक्ति शराब के नशे में धुत्त थे। उनकी हरकत को देखकर सिपाही ने विरोध शुरू कर दिया। इससे आरोपी भड़क गए।
विज्ञापन
दोनों ने सरेआम सिपाही सुमेर सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। लोगो की मदद से आरोपी मौके से ही पकड़े गए। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम टिकम सिंह और रविंद्र बताया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।