युवती से छेड़छाड़ करने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, अश्लील हरकत के बाद हुआ था फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोलबाग इलाके में एक युवती से छेड़छाड़ करने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुंदर नगरी निवासी विष्णुदत्त (28) के रूप में हुई है।
पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि करोलबाग इलाके में रहने वाली एक युवती शुक्रवार रात ऑटो से घर जा रही थी। ऑटो में युवती की सहेली भी थी।
करोलबाग हनुमान मंदिर के पास ऑटो चालक युवती से छेड़खानी करने लगा। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। चालक ने युवती से गालीगलौज की और उन्हें ऑटो से उतारकर फरार हो गया।
ऑटो नंबर के जरिये ऑटो मालिक तक पहुंची पुलिस
शिकायत मिलते ही करोलबाग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने ऑटो के नंबर के जरिये उसकी पहचान शुरू की। जांच में पुलिस ने पाया कि ऑटो का जीपीएस बंद है।
ऑटो नंबर के जरिये पुलिस ऑटो मालिक तक पहुंची। पूछताछ में पता चला कि उसने अपना ऑटो बेच दिया है। ऑटो खरीदने वाले की पहचान सलीम के रूप में हुई।
पुलिस ने सलीम से पूछताछ की तो पता चला कि सलीम अपना ऑटो विष्णुदत्त को किराये पर चलाने के लिए देता है। इस सूचना के बाद पुलिस ने विष्णु के सुंदर नगरी स्थित घर पर दबिश देकर उसे दबोच लिया।