ऑटो ड्राइवर ने युवती को बेहोश कर किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर रेप की शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।
मियांवाली नगर इलाके में 29 वर्षीय युवती ने एक ऑटो चालक पर नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ऑटो चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नशीला पानी पिलाकर किया बेहोश
भलस्वा डेरी इलाके में रहने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक मई की रात वह मियांवाली नगर से ऑटो से घर जा रही थी।
प्यास लगने पर उसने ड्राइवर ने पानी मांगा। पानी पीते ही वह बेहोश हो गई। होश आने पर खुद को टिकरी बॉर्डर के इलाके में पाया।
यहां ऑटो चालक ने उससे रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।