{"_id":"597da7424f1c1b202c8b460f","slug":"audi-passengers-attacked-on-congress-leader-son-in-greater-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता के बेटे पर ऑडी सवारों का हमला, लूटपाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस नेता के बेटे पर ऑडी सवारों का हमला, लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पीतांबर शर्मा के बेटे और शस्त्र विक्रेता कपिल शर्मा पर शुक्रवार रात बदमाशों ने हमला करके लूटपाट की। एल्डिको गोलचक्कर के पास ऑडी सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर कपिल की कार रुकवाई और पीतल के पंच से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर पर्स व मोबाइल आदि लूटकर भाग गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सेक्टर गामा-2 स्थित आशियाना सोसायटी निवासी कपिल शर्मा का नोएडा मेें गन हाउस है। शुक्रवार रात लगभग नौ बजे वह कार से नोएडा से ग्रेटर नोएडा आ रहे थे। उनके साथ एक अधिवक्ता थे। अधिवक्ता को एडब्ल्यूएचओ सोसायटी में छोड़कर परी चौक के जाम से बचने के लिए वह पी-3 के रास्ते एल्डिको गोलचक्कर पर पहुंचे।
विज्ञापन
इसी दौरान ऑडी कार चालक ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। उन्हें लगा कि कोई परिचित कार में है तो उन्होंने गेट खोल दिया। इसी दौरान ऑडी सवार आरोपियों ने कपिल शर्मा के चेहरे पर पीतल के पंच से कई वार कर दिए।
विज्ञापन
मूकदर्शक बने राहगीर, रिपोर्ट दर्ज करने में भी देरी
पीतांबर शर्मा ने बताया कि कुछ लोगों ने मौके पर मोबाइल से फोटो भी खींचे, लेकिन किसी ने हमलावरों को रोकने या पकड़ने का प्रयास नहीं किया। हालांकि, दो युवकों ने कुछ देर बाद हल्का विरोध किया। इसी बीच हमलावर कपिल के मोबाइल और पर्स जिसमें लगभग 10 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज थे लूटकर ले गए।
मामले की तहरीर कासना कोतवाली में दी गई तो पुलिस मामला रोडरेज का मानकर रिपोर्ट दर्ज करने को तैयार नहीं हुई। इसके चलते उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
ऑडी सवारों की तलाश जारी
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रथमदृष्टया मामला रोडरेज का लग रहा था, इसके चलते छानबीन की गई थी। ऑडी कार के संबंध में जानकारी हासिल कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- जितेंद्र कुमार, कोतवाली प्रभारी, कासना