फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attempted rape of a schoolgirl railway warehouse.

मालगाड़ी के नीचे खींचकर रेप की कोशिश

Sat, 17 Jan 2015 05:30 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 17 Jan 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a schoolgirl railway warehouse.

छठवीं की छात्रा से पड़ोस में रहने वाले पिता के दोस्त ने रेप की कोशिश की। छात्रा आरोपी संग घंटाघर के पास एक मैकेनिक की दुकान से टीवी लेने जा रही थी।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर माल गोदाम के पास पड़ोसी ने उसे मालगाड़ी के नीचे खींच रेप की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया। पास से बाइक सवार गुजरा तो आरोपी ने उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन


घंटाघर के पास पहुंचकर छात्रा ने मौका पाकर एक युवक को आपबीती सुनाई। युवक ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। जीआरपी ने पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी 14 वर्षीय छात्रा की मां के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम 7 बजे छात्रा पड़ोसी रामू के साथ टीवी लाने घंटाघर मार्केट गई थी।


छात्रा को रामू स्टेशन के फुटओवर ब्रिज से लाने की बजाय माल गोदाम की तरफ ले गया। मालगाड़ी के दूसरी ओर पहुंचने के लिए छात्रा जैसे ही उसके नीचे से निकली तो आरोपी ने उसे दबोचकर रेप की कोशिश की।

एक बाइक सवार के आने पर छात्रा चिल्लाई तो आरोपी ने उसे छोड़ दिया व माफी मांगने लगा। बाद में आरोपी छात्रा को घंटाघर ले गया। छात्रा ने मौका पाकर एक युवक को आपबीती सुनाई। युवक ने आरोपी को घंटाघर चौकी पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed