{"_id":"5c0b04c8bdec2241871ff984","slug":"attempted-murder-of-throat-shed-minor-sexual-assulted-girl-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: दुष्कर्म की शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता, नाराज आरोपी ने रेत दिया गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरीदाबाद: दुष्कर्म की शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता, नाराज आरोपी ने रेत दिया गला
ब्यूरो, अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 08 Dec 2018 05:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के घर में घुस उसका गला रेतकर हत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता को गंभीर हालत में एम्स बल्लभगढ़ से ट्रॉमा सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। परिजनों के मुताबिक शनिवार को न्यायालय में पीड़िता के बयान दर्ज होने थे। बयान दर्ज न हो पाएं इसलिए रेप के आरोपियों ने उसकी हत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
बल्लभगढ़ सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के परिजनों ने अरमान उर्फ फैजल के खिलाफ 19 सितंबर को घर में घुस कर दुष्कर्म करने का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने अरमान और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, साजिश रचने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया था। यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
घायल किशोरी की चचेरी बहन ने बताया कि दोपहर बाद वह चीनी खरीदने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान उसकी बहन घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच अरमान उर्फ फैजल अपने एक नाबालिग साथी के साथ घर में घुस आया और उसकी बहन का चाकू से गला रेत दिया।
विज्ञापन
जब वह घर पहुंची तो दोनों आरोपी भाग निकले। आसपास के लोगों ने घायल किशोरी को एम्स पहुंचाया, जहां से रेफर कर दिया। एसएचओ बल्लभगढ़ सिटी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। नामजद दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं।