थाने की तीसरी मंजिल से कूदकर सुसाइड का प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के बाराखंभा थाने की तीसरी मंजिल से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या की कोशिश की। युवक की पहचान ललन चौधरी के रूप में हुई है।
युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पीड़ित युवक होश में नहीं है।
हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। वह पुलिस वेरिफिकेशन कराने आया था और छत से गिर गया।
पुलिस ने तीन घंटे बैठाए रखा था
सूत्रों के अनुसार युवक को पुलिस ने बेवजह तीन घंटे थाने में बैठाकर रखा जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की कोशिश की।
युवक फिरोजशाह रोड की कोठी नंबर 20 की घंटी दोपहर ढाई बजे दो बार पानी मांगने के लिए बजाई थी। कोठी के अंदर से कोई नहीं निकला और पुलिस को सूचना दे दी कि कोई व्यक्ति कोठी में घुसने की कोशिश कर रहा है।
सूत्र बताते हैं कि मौके पर पहुंचा पुलिसकर्मी ललन को थाने ले आया। वहां एक उप निरीक्षक के सुपुर्द कर दिया। उपनिरीक्षक ने तीसरी मंजिल के अपने कमरे में तीन घंटे बैठाए रखा। इसकी घबराहट के बाद शाम को छत से छलांग लगा दी। युवक के माथे पर गहरी चोट आई है।