{"_id":"4abcf4a63037a36a8088e53437cf6cfa","slug":"attempt-to-murder-after-opposing-misdeed-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुकर्म के विरोध पर उस्तरे से रेता गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुकर्म के विरोध पर उस्तरे से रेता गला
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 06 Jun 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसियों ने कुकर्म के इरादे से छह साल के बच्चे को अगवा किया। विरोध करने पर उन्होंने मासूम का गला रेत कर गटर के पास फेंक दिया। घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
बेगमपुर थाना पुलिस ने दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया एक आरोपी उसी इलाके में नाई की दुकान चलाता है।
पुलिस के अनुसार जैन नगर में एक महिला अपने चार बच्चों के साथ रहती है। वह घरों में साफ सफाई का काम करती है। उसका पति पिछले डेढ़ साल से उससे अलग रहता है। तीन जून की रात वह बच्चों के साथ घर में सोई थी। रात करीब दो बजे उसकी नींद खुली।
विज्ञापन
उसने अपने छह साल के बेटे को घर से गायब पाया। साथ उसका मोबाइल फोन भी गायब था। अगले दिन महिला ने बेगमपुर थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
छानबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर एक गटर के पास बच्चे को जख्मी हालत में बरामद किया गया। उसके गले को रेता गया था। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
मामले की छानबीन के बाद बाद पुलिस ने पड़ोस में नाई की दुकान चलाने वाले रंगपुरी निवासी धर्मेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके सहयोगी जैन नगर निवासी रविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
उनके पास से उस्तरा और मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। दोनों ने पुलिस को बताया कि कुकर्म करने के नीयत से उन्होंने बच्चे को अगवा किया। हालांकि मासूम के विरोध करने पर उसे जख्मी कर फरार हो गए।