फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attackers were caught on CCTV

सीसीटीवी में कैद हो गई हमलावरों की करतूत

Tue, 22 Apr 2014 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 22 Apr 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
attackers were caught on CCTV

ग्रेटर नोएडा के दादरी में 10 लाख रुपये की रंगदारी को लेकर सुनार पर हमला करने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कराने का प्रयास हो रहा है।

विज्ञापन


दादरी कोतवाली क्षेत्र के तहत सोमवार को दिन-दहाडे़ 10 लाख रुपये की रंगदारी नहीं मिलने पर जयप्रकाश, उनके पुत्र मुकेश और उसके दोस्त गौरव पर हमला किया गया था। तीनों यशोदा अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


घटनास्थल पर सीसीवीटी कैमरे लगे हैं। इसलिए हमलावरों की वीडियो फुटेज भी इसमें कैद हो गई है। फुटेज को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इसी आधार पर बदमाशों की पहचान कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की है और तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ अनुज चौधरी का कहना है कि हमला करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। इसके लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed