फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attack on pujari's family, five injured

मंदिर के पुजारी के परिवार पर हमला, 5 घायल

Thu, 01 May 2014 03:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 01 May 2014 03:10 AM IST
विज्ञापन
attack on pujari's family, five injured

लूटपाट के इरादे से जींद के रामराय गांव के मंदिर में बने आवास पर हथियार बंद लोगों ने हमला कर दिया। पुजारी और उनके परिवार वालों को बुरी तरह मारा-पीटा गया।

विज्ञापन


जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गुड़गांव के मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुजारी की हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि जींद के रामराय गांव के श्री निवास अपने परिवार संग गांव के बाहर स्थित यक्षी देवी मंदिर परिसर में बने आवास में रहते हैं। उनके परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे पांच से सात हथियारबंद लोगों ने उनके आवास पर हमला कर दिया और लूटपाट करने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर उनकी सरिया, डंडे और धारदार हथियार से पिटाई कर दी। वारदात के बाद बदमाश लूटे हुए सामान के साथ बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गए। उनके बेटे जयवीर ने बताया कि खेतों से वह करीब ढाई बजे वह घर पहुंचा। उसने देखा कि उसके पिता घर के बीचोबीच खून से लथपथ बेहोश पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, घर के दो अलग-अलग कमरों में परिवार के बाकी सदस्य बंद थे। घायलों को ट्रैक्टर से जींद के सिविल अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल श्री निवास, वेदो देवी, पुष्पा, निकिता और स्वाती को उपचार के लिए गुड़गांव के पालम विहार के मेट्रो अस्पताल में दाखिल कराया गया।

अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है। श्री निवास के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण बेहोश हैं। उन्हें आब्जर्वेशन के लिए आईसीयू में रखा गया है। जींद के सदर थाना प्रभारी ने बुधवार की दोपहर अस्पताल में घायलों का बयान लिया। परिवार वालों के अनुसार जींद पुलिस को घटनास्थल के कुछ दूरी पर एक बाइक मिली है। कयास है कि बदमाश उसी बाइक से पुजारी के घर तक पहुंचे थे। पुलिस ने फिंगरप्रिंट लेकर छानबीन शुरू कर दी है।


मंदिर के खानदानी पुजारी हैं श्री निवास
पुजारी यक्ष मंदिर के खानदारी पुजारी हैं। उनकी गांव में काफी मान्यता है। उनका हाल चाल जानने के लिए कई लोग अस्पताल पहुंचे। बता दें कि पुजारी के चार बेटे हैं। उनमें दो पिता के साथ ही मंदिर परिसर में बने आवास में परिवार सहित रहता है। जबकि दो बेटों का परिवार गांव में बने घर में रहता है। उनके दो बेटे जयवीर व बलवीर सीबीआई में कार्यरत हैं। धर्मबीर व सतबीर गांव में रहकर खेती-किसानी करते हैं। बलबीर का बेटा निखिल कक्षा सात में पढ़ता है। रात में हुए हादसे को वह भूल नहीं पा रहा है। हमले के दौरान अंधेरे में दुबक जाने के कारण बदमाश उसे देख नहीं पाए थे। लेकिन उसने पूरी घटना अपनी आखों से देखी है। अपने मां-बाप को पिटता देखकर वह बुरी तरह सहम गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed