फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attack on ex councilor of delh five arrested

पूर्व पार्षद प्रियंका गौतम पर जानलेवा हमला,  ईंट मार सिर फोड़ा

Tue, 04 Jul 2017 11:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Jul 2017 11:08 AM IST
सार


पूर्व महिला बसपा पार्षद पर जानलेवा हमला
- गाजीपुर इलाके में कोंडली की पूर्व पार्षद प्रियंका गौतम पर हुआ जानलेवा हमला      
- दफ्तर में भी की तोड़फोड़, पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, मामले की छानबीन जारी      
-पूर्व पार्षद के दफ्तर को लेकर है लोगों का विवाद, मालिक दफ्तर को कराना चाहता है खाली      
-गाजीपुर थाना पुलिस ने किया जानलेवा हमला करने, मारपीट व अन्य धाराओं में किया मामला दर्ज      
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 03 जुलाई    

विज्ञापन
attack on ex councilor of delh five arrested
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर इलाके में कोंडली वार्ड की पूर्व बसपा पार्षद प्रियंका गौतम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उनकी स्कोर्पियो कार तोडने के अलावा ईंट मारकर उनका सिर भी फोड़ दिया।

विज्ञापन


आरोपियों ने उनको कार से भी खींचने का प्रयास किया, लेकिन सेंट्रल लॉक होने के कारण उनकी कार का दरवाजा नहीं खुला। आरोपियों ने पत्थर बरसाकर उनकी कार तोड़ दी।
विज्ञापन


खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रियंका को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मारपीट, जानलेवा हमला व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को दबोच लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रियंका गौतम परिवार के साथ मयूर विहार फेज-3 में रहती हैं। प्रियंका ने इस बार भी बसपा के टिकट से काउंसलर का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गई थीं। इधर जनता की समस्याओं को सुनने के लिए प्रियंका डी-2, डीडीए जनता फ्लैट, कोंडली में दफ्तर बनाया हुआ है।

मकान मालिक दफ्तर को खाली कराना चाहता था

attack on ex councilor of delh five arrested

सूत्रों के मुताबिक यह दफ्तर प्रियंका से पूर्व एक बसपा नेता के पास था। प्रियंका के पार्षद बनने के समय उनका दफ्तर दे दिया गया था। इधर मकान मालिक दफ्तर को खाली कराना चाहता था। इसे लेकर विवाद चल रहा था।

आरोप है कि सोमवार सुबह 11.15 बजे प्रियंका अपनी स्कोर्पियो गाड़ी से दफ्तर पहुंची तो उन्होंने देखा कि वहां पर ढाबा चलाने वाले विजेंद्र, उसकी पत्नी व बेटे अन्य कर्मचारियों के साथ दफ्तर में तोड़फोड़ कर रहा था।

प्रियंका ने गाड़ी से ही घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह देखकर आरोपी उसकी ओर लपके। आरोपियों ने प्रियंका को कार से उतारने का प्रयास किया, लेकिन सेंट्रल लॉक होने के कारण कार नहीं खुली तो आरोपियों ने कार के शीशे तोड़ दिए। एक आरोपी ने प्रियंका के सिर पर ईंट से वार कर दिया।

पीड़िता मदद के लिए चिल्लाती रही। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विजेंद्र, देवेंद्र और सोनू समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed