फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attack on congress polling agent

कांग्रेस एजेंट पर चाकू व फरसे से हमला

Fri, 11 Apr 2014 08:15 AM IST
Updated Fri, 11 Apr 2014 08:15 AM IST
विज्ञापन
attack on congress polling agent

गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के मेवात जिले से दिनभर मतदान के दौरान झगड़े और गड़बड़ी की खबरें आती रहीं। एक बूथ पर कांग्रेस के एजेंट को चाकू से हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया गया।

विज्ञापन


उसे नूंह के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इसके अलावा करीब 13 गांव से मारपीट की खबर है। निर्दलीय प्रत्याशी फौजी कंवर त्यागी ने एक पार्टी विशेष पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाकर नगीना के बूथ नंबर 45 पर हंगामा भी किया।
विज्ञापन


दिनभर अलग-अलग बूथों पर हुई मारपीट और हंगामे के चलते कई घंटों तक मतदान बाधित रहा।

बूथ कैप्चरिंग का विरोध करने पर हमला

attack on congress polling agent

जिले के बड़का गांव में वोटिंग के दौरान फायरिंग हुई। इसके चलते काफी देर तक वहां मतदान रुका रहा। मतदान के दौरान झगड़े में घायल बड़का अलीमुद्दीनपुर के फखरुद्दीन, इकबाल, अलीजान, रमजान शाहपुर नंगली के कमलेश, दिलीप कुमार, संजू, सहरून, मुनशेद, रुकसीना, रेहना के अलताफ को अस्पताल लाया गया।

जबकि नूंह के बूथ नंबर 101 के कांग्रेस एजेंट सलीम खान ने बताया कि पौन दो बजे जब इनेलो कार्यकर्ता ने बूथ कैप्चरिंग की कोशिश की तो उसने इसका विरोध किया।

इस पर विरोधियों ने उस पर चाकू और फरसे से हमला कर दिया। इसके वार से उसके चेहरे और दाहिने बाजू पर गहरा घाव हो गया।

निर्दलीय प्रत्याशी ने किया हंगामा

attack on congress polling agent

उधर, नगीना के बूथ नंबर 45 पर निर्दलीय प्रत्याशी फौजी कंवर त्यागी ने काफी देर तक हंगामा किया। उनका आरोप है कि गुपचुप तरीके से एक पार्टी के लोग बूथ पर कब्जा किए हुए हैं। मतदाता की जगह वे खुद ही ईवीएम का बटन दबा रहे हैं।

बसपा प्रत्याशी धर्मपाल राठी ने चुनाव आयोग को तावड़ू के समस्पुर गांव में इनेलो पर उनके वोटरों को धमका कर वोट डालने से रोकने की शिकायत की है।

उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर भी पटौदी और बादशाहपुर में मतदान के दौरान गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। शाम के समय गरमाते माहौल को देखते हुए कई गांवों के लोगों ने झगड़े की आशंका से पुलिस फोर्स बुलाने की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed