{"_id":"57d93d974f1c1bef30d48e40","slug":"attack-on-car-of-former-deputy-speaker-fired-after-thrown-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व डिप्टी स्पीकर की गाड़ी पर हमला, पथराव कर दागी गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व डिप्टी स्पीकर की गाड़ी पर हमला, पथराव कर दागी गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 15 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आधे घंटा तक सामने खड़ी मौत को देखता रहा। जिस तरफ से निकला उसी तरफ हमलावरों के आदमी हाथों में लाठी, डंडे व पत्थर लिए खड़े हुए थे।
विज्ञापन
हमलावरों द्वारा चलाई गई गोलियों से वह बाल-बाल बचा। यह कहना है विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर व कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आजाद मोहम्मद का।
सिविल लाइन पर स्थित निवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान आजाद मोहम्मद ने कहा कि ईद पर वह मल्लाहका गांव में अपने रिश्तेदार की हुई मौत के बाद मिट्टी में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन
वहां से वह अपने बड़े भाई हाजी इलियास के साथ पैतृक गांव नीमखेड़ा चले गए। गांव नीमखेड़ा से फिरोजपुर झिरका आते समय गांव के ही दर्जनों लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। इसके के साथ ही लाठियों व डंडों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन