{"_id":"36e3ac6c2f65ebb3db65b7f206a181ac","slug":"atm-loot-after-2-hr-car-ride","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ घंटे तक घुमाते रहे फिर लूट लिया उसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेढ़ घंटे तक घुमाते रहे फिर लूट लिया उसे
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 12 Mar 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
नोएडा में नाइट ड्यूटी करके मंगलवार तड़के लौट रहे एक बीपीओ कर्मी से कार सवार बदमाशों ने लूटपाट की।
विज्ञापन
बदमाश युवक को अपह्रत करके अपने साथ कार में ले गए और एचडीएफसी के एटीएम पर ले गए। यहां से युवक के एटीएम से छह हजार रुपये निकलवाए और वापस छोड़ दिया।
युवक ने सेक्टर-58 थाना पुलिस को मामले की शिकायत की है। पुलिस के अनुसार मूलरूप से मेरठ निवासी नजीर नकवी इस समय सेक्टर-66 स्थित ममूरा में रहते हैं।
यह भी पढ़ें: दो प्रेमियों के साथ मिलकर तीसरे को मार डाला!
वह सेक्टर-60 स्थित एक बीपीओ कंपनी में कार्यरत हैं। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार तड़के वह सेक्टर-60 स्थित कंपनी से नाइट शिफ्ट करके घर की ओर जा रहे थे।
इस दौरान एसेंट कार सवार बदमाशों ने उनके आगे कार रोक दी और मारपीट कर पर्स और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें हथियार के बल पर कार के अंदर बैठा लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: घुमाने के बहाने दो साल की बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन
इसके बाद सेक्टर-63 वाजिदपुर स्थित एचडीएफसी के एटीएम तक ले गए। यहां जबरन उनसे एटीएम से छह हजार रुपये निकलवाकर ले लिए।
इसके बाद बदमाश करीब एक से डेढ़ घंटे तक कार में घुमाते रहे और बाद में सेक्टर-60 छोड़ गए। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद सेक्टर-58 स्थित थाना में पुलिस को शिकायत दी। सीओ टू विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि युवक के साथ मारपीट करने और कार में घुमाने की सूचना मिली है।